रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के बुद्धा पुरवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने पानी में एक नवजात का शव उतराता हुआ देखा। शव दिखाई देने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि बुद्धा पुरवा गांव में भगौती के घर के पास पानी जमा था।
दुधवा की लाइफलाइन सुहेली नदी की डीसिल्टिंग की मांग, विधायक रोमी साहनी ने उठाया किसानों का मुद्दा।
सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर पानी में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
ग्रामीणों की सूचना पर निघासन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही इस बात का पता लगाने में लगी है कि नवजात का शव पानी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। नवजात की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
निघासन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
दुबहा गांव के खेत में दिखा विशाल अजगर, किसानों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

















