रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दक्षिण निघासन रेंज के दुबहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे किसानों की नजर एक अजगर पर पड़ गई। खेत में अजगर दिखाई देने के बाद किसानों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर सिंगाही जंगल में छोड़ दिया।
बताया गया कि दुबहा गांव निवासी रेशम सिंह के खेत में किसान काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर किसान घबरा गए और उन्होंने बिना देरी किए वन विभाग को इसकी सूचना दी।
देखें खबर से संबंधित वीडियो
सूचना मिलते ही वन दरोगा अखिलेश रावत, अक्षय मौर्य और वाहन चालक गुरुदेव मिश्रा मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया और बाद में उसे सुरक्षित रूप से सिंगाही जंगल में छोड़ दिया।
लखीमपुर खीरी:- महिला सिपाहियों पर कमेंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने मनचलों की मोहल्ले में कराई परेड।
अजगर मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी कौतूहल बना रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेत या आबादी के आसपास वन्यजीव दिखाई देने पर उसके साथ छेड़छाड़ न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
लुधौरी गांव में घर में घुसा 3 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्रों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।


















