लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ नामों को मंजूरी प्रदान की है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद इन नामों को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के रूप में घोषित किया गया है।
दुबहा गांव के खेत में दिखा विशाल अजगर, किसानों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की पूरी सूची:
- 1. धर्मपाल सिंह
- 2. राधाकांत ओझा
- 3. प्रकाश पाल
- 4. विद्यासागर सोनकर
- 5. गोपी कृष्ण पाण्डेय
- 6. प्रियंका सिंह रावत
- 7. राम प्रताप सिंह चौहान
- 8. श्रुति गंगवार
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की इस सूची के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ ही चुनावी समीकरणों और संभावित रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
लखीमपुर खीरी:- महिला सिपाहियों पर कमेंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने मनचलों की मोहल्ले में कराई परेड।


















