रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। विधानसभा पलिया क्षेत्र के ग्राम कृष्णानगर में आग की एक दर्दनाक घटना ने विश्वकर्मा परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आग की चपेट में आने से परिवार का घर जल गया और उनकी भैंस की मौत हो गई। देखते ही देखते परिवार के सामने आशियाने के साथ-साथ रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया। अपनों के बीच मातम और आंखों में आंसू लिए परिवार इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था।
मुश्किल की इस घड़ी में विधायक रोमी साहनी विश्वकर्मा परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिवार को एक भैंस और ₹21,000 की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि परिवार जले हुए घर की मरम्मत करा सके और जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर सके।
देखें खबर से संबंधित वीडियो
विधायक रोमी साहनी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। आग ने परिवार से बहुत कुछ छीन लिया, लेकिन मदद का यह हाथ उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया।
मौके पर मौजूद ग्रामीण भी विधायक की इस पहल से प्रभावित नजर आए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने पर विधायक रोमी साहनी की सराहना की और ‘रोमी साहनी जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
ग्रामीणों का कहना था कि आपदा के समय जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचकर उसकी मदद करना ही जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी है। विधायक की ओर से दी गई भैंस और आर्थिक सहायता ने न सिर्फ परिवार को तत्काल राहत दी, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिया कि मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े होने वाले लोग मौजूद हैं।
दुधवा की लाइफलाइन सुहेली नदी की डीसिल्टिंग की मांग, विधायक रोमी साहनी ने उठाया किसानों का मुद्दा।

















