लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दुधवा की लाइफलाइन सुहेली नदी की डीसिल्टिंग की मांग, विधायक रोमी साहनी ने उठाया किसानों का मुद्दा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, October 5, 2026 6:33 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के किनारे बहने वाली सुहेली नदी (नेउरा नाला) की डीसिल्टिंग और सफाई का मुद्दा अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने सोमवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्वयं मुलाकात कर सुहेली नदी की गाद सफाई कराने और नदी को उसकी मुख्य धारा से जोड़ने की मांग रखी।
विधायक रोमी साहनी ने मुलाकात के दौरान सुहेली नदी की मौजूदा स्थिति और इससे प्रभावित किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सुहेली नदी को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की लाइफलाइन माना जाता है, लेकिन लंबे समय से नदी की डीसिल्टिंग और सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में जल निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है।
विधायक के मुताबिक, नदी की स्थिति के चलते हाल में आई तबाही से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कई गरीब परिवारों के आवास प्रभावित हुए हैं और जीव-जंतुओं को भी नुकसान की स्थिति सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं।
रोमी साहनी ने कहा कि वह कई वर्षों से सुहेली नदी की डीसिल्टिंग और सफाई की मांग उठाते आ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारी से आग्रह किया कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुहेली नदी की गाद की सफाई तथा उसकी मुख्य धारा से कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विधायक ने कहा कि सुहेली नदी की डीसिल्टिंग होने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिल सकती है और क्षेत्र के किसानों को भी राहत मिल सकती है। उन्होंने इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 8 उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर, सूची जारी

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 6, 2026

October 6, 2026

October 5, 2026

October 5, 2026

October 5, 2026

October 5, 2026

Leave a Comment