लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर मौसम के बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सचेत एप के माध्यम से लखीमपुर खीरी के लिए मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम संबंधी यह चेतावनी 5 अक्टूबर की रात 8:46 बजे से 11:46 बजे तक प्रभावी बताई गई है।
दुधवा की लाइफलाइन सुहेली नदी की डीसिल्टिंग की मांग, विधायक रोमी साहनी ने उठाया किसानों का मुद्दा।
अगले तीन घंटों के दौरान जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम चेतावनी के मुताबिक कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
दुबहा गांव के खेत में दिखा विशाल अजगर, किसानों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

















