लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

19 जुलाई को समाप्त हो रहा है 2021 में गठित क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल, 826 ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, July 19, 2026 3:54 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश के 826 निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को उनके-अपने क्षेत्र पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। रविवार को सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसके बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पंचायती राज विभाग की ओर से जल्द ही इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसमें स्पष्ट किया जाएगा कि प्रशासक के रूप में ब्लॉक प्रमुख कौन-कौन से नियमित एवं सामान्य प्रशासनिक कार्य कर सकेंगे और किन नीतिगत मामलों में उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से अनुमति लेनी होगी।

हार्ट सर्जरी के लिए जूझ रही मासूम को मिली राहत, विधायक रोमी साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ।

सरकारी व्यवस्था के अनुसार, नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने तक निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान क्षेत्र पंचायतों के दैनिक कार्य और विकास योजनाओं का संचालन जारी रहेगा, जबकि बड़े वित्तीय और नीतिगत निर्णय शासन की अनुमति के बाद ही लिए जा सकेंगे।
सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य पंचायत चुनाव होने तक क्षेत्र पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखना है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने और नई क्षेत्र पंचायतों के गठन के बाद निर्वाचित बोर्ड कार्यभार संभालेगा।

‘माऊ’ की तलाश में परिवार बेचैन, तोता ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 7, 2026

August 7, 2026

August 6, 2026

August 6, 2026

August 6, 2026

August 5, 2026

2 thoughts on “19 जुलाई को समाप्त हो रहा है 2021 में गठित क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल, 826 ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक।।”

Leave a Comment