लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

21 अफसरों का सेवाकाल पूरा, IAS-IPS समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रिटायर।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 1, 2026 9:54 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी लंबी सरकारी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली। शासन स्तर पर जारी जानकारी के मुताबिक, कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल समाप्त हुआ, जिनमें 3 आईएएस, 10 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं।
31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों में सचिव नगर विकास रविंद्र कुमार प्रथम, डीजी पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्रा और विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, मिर्जापुर कनेक्शन से सियासी अटकलें तेज।

वहीं, आईपीएस अधिकारियों की सूची में डीजी फायर सर्विसेज मुश्ताक अशोक जैन, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो दिल्ली में एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू, एडीजी सीओआईडी डॉ. अखिलेश कुमार निगम, यूपी-112 के डीआईजी शाहब राशिद खान, वाराणसी के एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी, पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के एसपी कमलेश कुमार दीक्षित, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा, ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरि गोविंद और पीएसी 49वीं वाहिनी गौतमबुद्ध नगर के सेनानायक राम नयन सिंह शामिल हैं।

गन्ना किसानों बड़ी खबर: 2026-27 की आपूर्ति एवं कैलेंडरिंग नीति जारी, छोटे किसानों और महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता।

इसके अलावा पीपीएस संवर्ग से एडिशनल एसपी बलरामवारी दुबे, अशोक कुमार वर्मा, एटीएस में डीएसपी लायक सिंह, 44वीं पीएसी में सहायक सेनानायक अंजू सिंह, पुलिस भर्ती बोर्ड में डीएसपी असमा माजिद, सीबीसीआईडी मुख्यालय में डीएसपी धीरेंद्र प्रताप सिंह, फतेहपुर में डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ला और प्रयागराज में डीएसपी अनिल कुमार भी सेवानिवृत्त हुए।

लंबी सरकारी सेवा के बाद विदाई

इन अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के साथ ही संबंधित विभागों में इनके स्थान पर नई जिम्मेदारियों और तैनाती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी।

जसनगर का बांध कटा तो तेज हुआ मोहाना का कहर, बांध को बचाने के लिए कवायद शुरू।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment