लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनः नियुक्त होने पर रेखा अरुण वर्मा का लखीमपुर में भव्य स्वागत।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 1, 2026 6:30 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पुनः नियुक्त होने के बाद मंगलवार को रेखा अरुण वर्मा के लखीमपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा मरखापुर बॉर्डर पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राजेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेखा अरुण वर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत के बाद रेखा अरुण वर्मा अपने काफिले के साथ गुलरीपुरवा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला वंदन गार्डेन की ओर रवाना हुआ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पुनर्नियुक्ति के बाद पहली बार जनपद आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया।

21 अफसरों का सेवाकाल पूरा, IAS-IPS समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रिटायर।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment