आगरा। आगरा में एक पालतू तोते के लापता होने का मामला इन दिनों शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने प्रिय तोते ‘माऊ’ की तलाश में उसके मालिक ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। शहर के कई इलाकों में पोस्टर और होर्डिंग लगाकर लोगों से तोते का पता बताने की अपील की जा रही है।
पोस्टर के अनुसार, ‘माऊ’ इंडियन रिंगनेक (Indian Ringneck) प्रजाति का तोता है। इसका रंग हरा है और पंखों पर काले रंग की पहचान है। बताया गया है कि 13 जुलाई की शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच माऊ कान्हा जी रेजीडेंसी से सेक्टर-4 आवास विकास पार्क की ओर उड़ गया था। यह क्षेत्र बोदला, आगरा में स्थित है।
फूलगोभी की खेती होगी और आसान, हाईटेक नर्सरी में 25 दिन में तैयार मिलेगी गुणवत्तापूर्ण पौध।
तोते के लापता होने के बाद से पूरा परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ है। परिजन लगातार आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को माऊ दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। जानकारी देने वाले या सुरक्षित वापस पहुंचाने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
परिवार का कहना है कि माऊ उनके लिए केवल एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। यही वजह है कि उसकी सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहरभर में लगे पोस्टर और इनाम की घोषणा के चलते यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
रात में सोते समय कान में जहरीले सांप ने डसा, प्राइवेट शिक्षक की हुई मौत।











