लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मोहाना नदी के कटान से प्रभावित घरों को झंडी राज महल से पहुंची राहत सामग्री, डीएम ने भी किया औचक निरीक्षण।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, September 2, 2026 9:22 PM

Google News
Follow Us

राजा राजेश्वर सिंह व डीएम अंजनी कुमार सिंह ने किया जसनगर गांव का दौरा।

निघासन खीरी। तहसील क्षेत्र में मोहाना नदी के उफान ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जसनगर और नया पिंड गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान तेज हो गया है। जसनगर में कुछ मकान नदी के कटान की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि कई घर अब भी कटान की जद में हैं। लगातार बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण अपने आशियाने बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राज राजेश्वर सिंह और डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जसनगर गांव पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। दोनों ने मौके पर पहुंचकर नदी के बढ़ते कटान और प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखा तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
राजा राज राजेश्वर सिंह ने कटान प्रभावित परिवारों को झंडी महल से अपने निजी मद से राहत किट वितरित की।
डीएम ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर निघासन एसडीएम यदुवीर सिंह ने नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को किसी भी तरह का जोखिम न लेने और खतरे की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचने को कहा गया।
मोहाना नदी के लगातार बढ़ते कटान से जसनगर और नया पिंड के ग्रामीणों में भय का माहौल है।
इस दौरान जसनगर के प्रधान सुरेश तलवार, प्रकट सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, रमेश मौर्य, राहुल गुप्ता, खुशीराम निषाद, डीके पाल, इन्द्रेश कुमार, शिवकुमार, श्रीकृष्ण मौर्य, खुशीराम लोधी, अंबिका राय, गया प्रसाद कन्नौजिया, विवेक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment