लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, September 2, 2026 10:16 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक बारिश के बीच शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे इलाकों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे बनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.34 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, पलियाकलां बेस स्टेशन पर सुबह 8 बजे शारदा नदी का जलस्तर 154.94 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 154.59 मीटर है। इस तरह नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।

गन्ना ढुलाई पर सरकार की डिजिटल नजर, अब 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना।

नदी किनारे रहने वालों को विशेष सतर्कता

जलस्तर बढ़ने और बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की गई है।
प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि परिस्थितियां बिगड़ने पर किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और नजदीकी ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर आने वाले घंटों में और चुनौती खड़ी कर सकता है, ऐसे में नदी किनारे बसे ग्रामीणों के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
तहसील निघासन अंतर्गत पुरैना, रानीगंज, लालबोझी, लुधौरी, मदनापुर, जीतपुरवा, ठाकुरपुरवा, लालपुर, तमोलिनपुरवा, झंडी, टापरपुरवा, लोनियनपुरवा, गौढीपुरवा, बरोठा, कुर्मीनपुरवा जैसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते है फिलहाल प्रशासन की नजरें बनी हुई है अभी बाढ़ जैसे हालातों पर काबू है।

मोहाना नदी का रौद्र रूप, 150 परिवारों पर मंडराया विस्थापन का खतरा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment