लखीमपुर खीरी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी जनपद लखीमपुर खीरी के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिले के विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगामी अभियानों एवं पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।
गुरुवार की सुबह क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का होटल झण्डी पैलेस में आगमन हुआ, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट एवं चाय पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राजेश्वर सिंह ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रवास के दौरान पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं तथा ब्लॉक प्रमुखों के साथ हुई बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसेवा के संकल्प के साथ पार्टी के अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में पलिया विधायक रोमी साहनी, विधायक अमन गिरी, विधायक सौरभ सिंह सोनू, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विधायक शशांक वर्मा, विधायक योगेश वर्मा और विधायक मंजू त्यागी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवास के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के पावन दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया।
गन्ना ढुलाई पर सरकार की डिजिटल नजर, अब 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना।
















