लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नेत्रहीन दंपति की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, मौके पर जारी कराया अंत्योदय राशन कार्ड।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 2, 2026 6:44 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुधवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक नेत्रहीन दंपति की समस्या का तत्काल समाधान कराया। उनकी पहल से दंपति को मौके पर ही अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया गया।
जनता दर्शन में ग्राम छाउछ निवासी नेत्रहीन मनोज कुमार (30) अपनी पत्नी अंजना देवी (25) के साथ पहुंचे और जिलाधिकारी को बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें राशन मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे।।

दंपति की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी को मौके पर तलब किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसओ ने सभी जरूरी औपचारिकताएं तत्काल पूरी कराईं, जिसके बाद नेत्रहीन दंपति का अंत्योदय राशन कार्ड मौके पर ही जारी कर दिया गया। राशन कार्ड मिलने पर दंपति ने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल प्रक्रियागत कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए तथा शिकायत मिलने पर उसका त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

राम मंदिर और आस्था का दर्द, विश्वासघात की पीड़ा:- रुद्रप्रताप सिंह पूर्व आईएएस

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment