लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

IAS बनने के बाद PCS एसोसिएशन के महासचिव वैभव मिश्रा ने दिया इस्तीफा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, July 3, 2026 9:54 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पीसीएस (कार्यकारी शाखा) एसोसिएशन के महासचिव वैभव मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष को भेजे पत्र में बताया कि उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में हो चुका है और उन्होंने 30 जून 2026 को आईएएस पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
त्यागपत्र में वैभव मिश्रा ने कहा कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद एसोसिएशन के पदीय दायित्वों का निर्वहन करना संभव नहीं होगा। ऐसे में संगठन के हित को देखते हुए उन्होंने महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि एसोसिएशन की आम सभा अथवा विशेष सभा बुलाकर नई कार्यकारिणी का गठन कराया जाए।
वैभव मिश्रा वर्ष 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे हैं और हाल ही में उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन हुआ है। वर्तमान में उन्होंने आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द जारी होने वाली तबादला सूची में उन्हें नई तैनाती भी मिल सकती है।
एसोसिएशन के महासचिव के इस्तीफे के बाद अब नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

नेत्रहीन दंपति की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, मौके पर जारी कराया अंत्योदय राशन कार्ड।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment