लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 2, 2026 2:13 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला बाढ़ियन टोला (वार्ड नंबर-9) में गुरुवार तड़के हुई दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बारिश के दौरान टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन में चल रहा है।जा

राम मंदिर और आस्था का दर्द, विश्वासघात की पीड़ा:- रुद्रप्रताप सिंह पूर्व आईएएस

नकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे चुन्ना अपने घर के आंगन में सूख रहे कपड़े उतारने गए थे। लगातार बारिश के कारण टीन शेड में करंट उतर आया था, जिससे कपड़े फैलाने वाले लोहे के तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी। जैसे ही चुन्ना ने तार को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए।चु

जौराहा नाले का जलस्तर बढ़ने से हटाया गया लकड़ी का पुल, हर साल बनाते हैं पुल फिर खुद ही तोड़ना मजबूरी !!

न्ना की चीख सुनकर उनकी पत्नी नसरीन बानो तथा दोनों बेटे शीबू और शराफत उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

इसी दौरान चुन्ना के छोटे भाई हकीमुद्दीन का 20 वर्षीय पुत्र अल्ताफ हुसैन हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और करंट प्रवाहित तार को हटाने का प्रयास किया। डंडे के प्रहार से तार टूटकर अल्ताफ के ऊपर ही गिर गया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और सभी घायलों को सीएचसी निघासन पहुंचाया। अस्पताल में चुन्ना, उनकी पत्नी नसरीन बानो तथा दोनों बेटों का उपचार जारी है।
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और जर्जर विद्युत लाइनों के रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आईएएस बने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीएम खीरी अंजनी कुमार सिंह ने दी बधाई।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment