लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वाराणसी-कानपुर मंडलायुक्त बदले, कई जिलों के डीएम का तबादला।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, November 17, 2026 1:35 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में मंडलायुक्त से लेकर जिलाधिकारियों तक की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार, के. विजयेंद्र पांडियन को मंडलायुक्त वाराणसी बनाया गया है, जबकि एस. राजलिंगम को मंडलायुक्त कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रविकुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। चंद्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, रमेश रंजन को जिलाधिकारी गोंडा और उमेश मिश्रा को जिलाधिकारी जौनपुर बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में अनिल कुमार सिंह, शैलेश कुमार, प्रियंका निरंजन, अन्नपूर्णा गर्ग और आलोक यादव सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

UP BDO Transfer List 2026: यूपी में खंड विकास अधिकारियों के तबादले, लखीमपुर के सात BDO भी शामिल।।

16 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नई तैनाती
1 श्री के. विजयेंद्र पांडियन मंडलायुक्त, कानपुर; आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग; प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण। मंडलायुक्त, वाराणसी
2 श्री एस. राजलिंगम मंडलायुक्त, वाराणसी मंडलायुक्त, कानपुर
3 श्री रविकुमार, एनजीओ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा; स्थानीय आयुक्त तथा आयुक्त, एनसीआर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग
4 डॉ. बलकार सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा; स्थानीय आयुक्त तथा आयुक्त, एनसीआर
5 श्रीमती सौम्या अग्रवाल श्रमायुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड; प्रबंध निदेशक, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
6 श्री अनिल कुमार सिंह अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां जिलाधिकारी, भदोही तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण
7 श्री शैलेश कुमार जिलाधिकारी, भदोही तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, चंदौली
8 श्री चंद्र मोहन गर्ग जिलाधिकारी, चंदौली विशेष सचिव, मा. मुख्यमंत्री
9 श्री रमेश रंजन अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ जिलाधिकारी, गोंडा
10 श्रीमती प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी, गोंडा विशेष सचिव, नगर विकास
11 श्री उमेश मिश्रा स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव, नगर विकास जिलाधिकारी, जौनपुर
12 श्री सैमुअल पॉल, एन.0. जिलाधिकारी, जौनपुर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां
13 श्री मनोज कुमार राय विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन जिलाधिकारी, श्रावस्ती
14 श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी, श्रावस्ती विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार
15 श्री आलोक यादव जिलाधिकारी, शामली विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
16 श्री प्रवीण वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी, शामली

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 17, 2026

November 17, 2026

November 16, 2026

November 16, 2026

November 14, 2026

November 12, 2026

Leave a Comment