लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में निघासन का दबदबा, गोला फेंक में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, November 17, 2026 8:44 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लखीमपुर खीरी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की समस्त राजकीय आईटीआई एवं स्मिता प्राइवेट आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 नवंबर को नोडल प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाकर किया। इसमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, गोला फेंक, दौड़ एवं खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टीमवार मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बीच 17 नवंबर को फाइनल मुकाबले कराए गए।

प्रतियोगिताओं में इन संस्थानों ने हासिल किए स्थान

ऊंची कूद में कुंभी प्रथम, धौरहरा द्वितीय और मोहम्मदी तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में कुंभी ने प्रथम, निघासन ने द्वितीय और मोहम्मदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में कुंभी प्रथम, धौरहरा द्वितीय और निघासन तृतीय रहा। खो-खो में लखीमपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मोहम्मदी प्रथम, कुंभी द्वितीय और लखीमपुर तृतीय स्थान पर रहा। महिला दौड़ में लखीमपुर ने प्रथम, निघासन ने द्वितीय और मोहम्मदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में निघासन ने पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मोहम्मदी और तृतीय स्थान फूलबेहड़ ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल में चंदन चौकी और रस्साकशी में लखीमपुर की टीम ने बाजी मारी, जबकि महिला रस्साकशी में कुंभी की टीम विजेता रही।
फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को कभी भी अपने जीवन से दूर नहीं रखना चाहिए। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
अंत में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ नोडल प्रधानाचार्य ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से प्रशिक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 17, 2026

November 17, 2026

November 16, 2026

November 16, 2026

November 14, 2026

November 12, 2026

Leave a Comment