लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बेलरायां मिल में गन्ने की लंबी कतारें, किसानों की समस्या लेकर जीएम से मिले अमनदीप।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, November 22, 2026 7:43 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। बेलरायां चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को पिछले तीन-चार दिनों से लंबी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। मिल के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगने और मिल परिसर में गन्ने की भारी भीड़ के चलते किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई किसान लगातार कई दिनों से जाम में फंसे हुए थे। किसानों की समस्या को देखते हुए चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निघासन अमनदीप सिंह ने पहल करते हुए राहत दिलाने का प्रयास किया।
किसानों के आग्रह पर अमनदीप सिंह बेलरायां चीनी मिल के जीएम राजेश कुमार यादव से मिले और किसानों की परेशानी से अवगत कराते हुए जाम को जल्द समाप्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई दिनों से गन्ना लेकर खड़े किसानों को राहत मिलनी चाहिए। इस पर चीनी मिल जीएम ने जाम खत्म कराने का आश्वासन दिया।

सात फेरों से पहले खुल गया दूल्हे का राज! पहली पत्नी ने पुलिस के साथ विवाह मंडप में पहुंचकर रुकवाई शादी, दुल्हन के उड़ गए होश।

इसके बाद अमनदीप सिंह मौके पर मौजूद किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाते हुए सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मिल परिसर के अंदर भिजवाया। उनकी इस पहल से सड़क पर यातायात बाधित होने की समस्या कम हुई और मिल में गन्ने की लगी लंबी कतारों से भी किसानों को काफी हद तक राहत मिली।
किसानों की समस्या के समाधान के लिए मौके पर पहुंचकर पहल करने पर किसानों ने अमनदीप सिंह की सराहना की। किसानों का कहना था कि कई दिनों से जाम में फंसे होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हमीरपुर में महिला कर्मचारी ने XEN को जड़े थप्पड़, छेड़खानी के आरोप में FIR दर्ज।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 22, 2026

November 22, 2026

November 21, 2026

November 18, 2026

November 17, 2026

November 17, 2026

Leave a Comment