लखीमपुर खीरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ओर से सोमवार, 16 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में जनपद की समस्त राजकीय आईटीआई के साथ स्मिता प्राइवेट आईटीआई, मैलानी के प्रशिक्षार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, रस्साकसी, ऊंची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो एवं गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निघासन एवं धौरहरा-खीरी के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न आईटीआई के व्यवसाय अनुदेशक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। फाइनल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
UP BDO Transfer List 2026: यूपी में खंड विकास अधिकारियों के तबादले, लखीमपुर के सात BDO भी शामिल।।

















