हरदोई। उत्तर प्रदेश शासन ने गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों में घिरे हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के तहत निलंबन अवधि में उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
बताया गया है कि जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कराई गई जांच में डॉ. अजीत सिंह के विरुद्ध लगाए गए कई आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
नेत्रहीन दंपति की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, मौके पर जारी कराया अंत्योदय राशन कार्ड।।
गौरतलब है कि डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ रुपये मांगने के आरोप में शहर कोतवाली में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस मामले में विभागीय जांच भी जारी है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शासन की इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे।।











