लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पीसीएस में 52वीं रैंक, एडीएम भावना विमल की संघर्ष से सफलता तक की कहानी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, November 18, 2026 9:18 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की युवा पीसीएस अधिकारियों में शामिल भावना विमल इन दिनों जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन में उपजिलाधिकारी के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रशासनिक कार्यों में सक्रियता, जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख के चलते वह पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। हापुड़ की गलियों से निकलकर प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
भावना विमल निघासन तहसील की दूसरी महिला एसडीएम हैं। उनसे पहले श्रद्धा सिंह निघासन की पहली महिला उपजिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब भावना विमल की तैनाती के साथ तहसील को दूसरी बार महिला एसडीएम मिली हैं।

भावना विमल, पीसीएस adhikati
                  भावना विमल, पीसीएस अधिकारी

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की आदर्श नगर कॉलोनी की रहने वाली भावना विमल के पिता एच.एस. विमल सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। भावना ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की वर्ष 2018 की पीसीएस परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल की थी। उनकी इस सफलता ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया। मार्च 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एसडीएम पद का नियुक्ति पत्र सौंपा था।
प्रशासनिक सेवा में आने के बाद भावना विमल ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी कार्यशैली से पहचान बनाई। एटा जनपद की जलेसर तहसील में एसडीएम के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान, रैन बसेरों का निरीक्षण और आमजन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर सक्रियता दिखाई थी।
जुलाई 2026 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जलेसर से उनका स्थानांतरण जनपद लखीमपुर खीरी कर दिया गया। वर्तमान में वह तहसील निघासन की उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। निघासन जैसे महत्वपूर्ण और भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
अब निघासन तहसील में उनके सामने राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण, कानून व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक समन्वय, जनशिकायतों के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।
पीसीएस परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल करने से लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन तक भावना विमल का सफर यह संदेश देता है कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अब निघासन में उनके कार्यकाल और प्रशासनिक फैसलों पर क्षेत्रवासियों की निगाहें रहेंगी।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वाराणसी-कानपुर मंडलायुक्त बदले, कई जिलों के डीएम का तबादला।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 18, 2026

November 17, 2026

November 17, 2026

November 16, 2026

November 16, 2026

November 14, 2026

Leave a Comment