लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सात फेरों से पहले खुल गया दूल्हे का राज! पहली पत्नी ने पुलिस के साथ विवाह मंडप में पहुंचकर रुकवाई शादी, दुल्हन के उड़ गए होश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, November 22, 2026 8:54 AM

Google News
Follow Us

एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दूल्हे की असलियत सामने आने पर पुलिस ने उसे मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने पहुंचा था। विवाह की रस्में चल रही थीं और जैसे ही उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा, तभी उसकी पहली पत्नी पुलिस टीम के साथ समारोह स्थल पर पहुंच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पंडाल में अफरा-तफरी मच गई, जबकि दूल्हे के गिरफ्तार होते ही उसकी होने वाली पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी।
मामला एटा जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का है। जानकारी के मुताबिक, मारहरा क्षेत्र के गांव मीरा सराय निवासी आकाश की शादी 14 नवंबर 2021 को चमन नगरिया निवासी सोनी, पुत्री रामशरण के साथ हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है।
आरोप है कि पहली शादी कायम होने और तलाक की प्रक्रिया पूरी हुए बिना ही आकाश दूसरी शादी करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हो गया। उसने अपनी पूर्व वैवाहिक स्थिति छिपाकर विवाह के लिए आवेदन किया और समारोह में शादी की रस्में भी शुरू हो गईं।
इसी बीच उसकी पहली पत्नी सोनी को इस शादी की जानकारी मिल गई। वह पुलिस को लेकर सीधे विवाह स्थल पहुंची और अधिकारियों के सामने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस ने विवाह की प्रक्रिया रुकवा दी और आरोपी दूल्हे को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

हमीरपुर में महिला कर्मचारी ने XEN को जड़े थप्पड़, छेड़खानी के आरोप में FIR दर्ज।

दूल्हे की गिरफ्तारी से सदमे में आई दुल्हन

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा परेशान वह युवती नजर आई, जिसके साथ आकाश की दूसरी शादी कराई जा रही थी। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुल्हन के पिता कमल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्हें बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि जिस युवक के साथ उनकी बेटी का विवाह कराया जा रहा है, वह पहले से शादीशुदा है।

सत्यापन व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस घटना ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले आवेदनों और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विवाह से पहले लेखपाल, तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों के स्तर पर जांच की व्यवस्था होने के बावजूद युवक की पहली शादी की जानकारी सामने नहीं आ सकी। आखिर किस स्तर पर सत्यापन में चूक हुई और कैसे एक शादीशुदा युवक दूसरी शादी के लिए पात्र बन गया, यह जांच का विषय है।
वहीं, पहली पत्नी सोनी का आरोप है कि आकाश ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी करने की कोशिश की। उसका कहना है कि बिना तलाक लिए वह दूसरी शादी नहीं कर सकता और सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का लाभ लेने के लिए भी उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाई।
फिलहाल कोतवाली नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने न केवल सामूहिक विवाह योजना की सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उस युवती के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है, जिसे शादी के मंडप में पहुंचने के बाद पता चला कि उसका होने वाला जीवनसाथी पहले से ही शादीशुदा है।

पीसीएस में 52वीं रैंक, एडीएम भावना विमल की संघर्ष से सफलता तक की कहानी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 22, 2026

November 22, 2026

November 21, 2026

November 18, 2026

November 17, 2026

November 17, 2026

Leave a Comment