लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाढ़ के संकट पर विधायक रोमी साहनी की त्वरित पहल, नाले की खुदाई हेतु दी 50 हजार की मदद।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, June 10, 2026 10:22 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। क्षेत्र में जलभराव और संभावित बाढ़ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पलिया विधायक रोमी साहनी ने मिर्चिया एवं रानीनगर कॉलोनी का दौरा किया। लगातार बंद पड़े नाले के कारण खेतों में पानी भरने की स्थिति बन रही थी, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।
मौके पर पहुंचे विधायक ने हालात का जायजा लिया और नाले की सफाई एवं खुदाई कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराते हुए 50 हजार रुपये का सहयोग भी उपलब्ध कराया, ताकि जल निकासी का कार्य बिना विलंब के पूरा किया जा सके।

मां पुकारती रही शुभम-शुभम, लेकिन हमेशा के लिए खामोश हो गई आवाज, इकलौते बेटे को खोकर बिखर गया परिवार।।

ग्रामीणों और किसानों ने विधायक को बताया कि नाले के अवरुद्ध होने से बरसात के मौसम में हर वर्ष परेशानी बढ़ जाती है। इस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और किसी भी किसान को बाढ़ के कारण नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर ऐसे स्थायी उपाय करने पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे तथा उन्होंने समस्या के समाधान के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

मासूम रवि पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाई अस्पताल में भर्ती मां !!

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 27, 2026

July 27, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

July 26, 2026

Leave a Comment