लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डीपीसी के बाद वैभव मिश्रा सहित 38 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, June 11, 2026 8:55 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 38 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के आईएएस में पदोन्नति का मार्ग लगभग साफ हो गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अधिकारियों को आईएएस कैडर में प्रोन्नत किए जाने की संभावना बढ़ गई है। सूची में वर्ष 1997 से 2012 बैच तक के अनुभवी अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक पदों पर कार्यरत हैं।
आईएएस पदोन्नति की संभावित सूची में वर्ष 1997 बैच के रेजिडेंट कमिश्नर फूड एंड सिविल सप्लाई कोलकाता हरिश चन्द्र तथा वर्ष 1999 बैच के विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग प्रभूनाथ का नाम प्रमुखता से शामिल है। वर्ष 2002 बैच की अंजू कटियार और वर्ष 2004 बैच के अमर पाल सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।
वर्ष 2008 बैच के आलोक वर्मा तथा वर्ष 2010 बैच के अधिकारियों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्पराज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला तथा आलोक कुमार का नाम शामिल है।
वर्ष 2011 बैच के अधिकारियों में वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, योगानन्द पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, अमित कुमार, पूनम निगम, डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह द्वितीय, अतुल कुमार, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार, राकेश कुमार सिंह तथा डॉ. वैभव शर्मा प्रमुख हैं।
वर्ष 2012 बैच के विश्वभूषण मिश्रा का नाम भी इस सूची में शामिल है।
प्रशासनिक गलियारों में इन अधिकारियों की संभावित आईएएस पदोन्नति को लेकर उत्साह का माहौल है। लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत इन अधिकारियों के आईएएस कैडर में शामिल होने से शासन-प्रशासन को अनुभवी और दक्ष नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें केंद्र और राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति एवं अधिसूचना पर टिकी हैं, जिसके बाद इन अधिकारियों की पदोन्नति पर औपचारिक मुहर लग जाएगी।

बाढ़ के संकट पर विधायक रोमी साहनी की त्वरित पहल, नाले की खुदाई हेतु दी 50 हजार की मदद।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment