लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय 20 जुलाई 2026 (सोमवार) से पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।
जारी आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित है। हालांकि, भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 6 जुलाई 2026 से विद्यालयों का समय अस्थायी रूप से बदलकर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया था।
अब जिलाधिकारी के नवीन निर्देशों के अनुपालन में यह अस्थायी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 20 जुलाई 2026 से सभी विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किए जाएं तथा आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
मर्चेंट नेवी में कार्यरत बेटा बना बाप का हत्यारा, बच्चों के विवाद में पिता की जान लेने का आरोप।











