लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

रमियाबेहड़ में भक्ति की बही धारा, राजा राज राजेश्वर सिंह का पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, October 20, 2026 9:02 AM

Google News
Follow Us

निघासन, लखीमपुर खीरी। विधानसभा निघासन क्षेत्र के रमियाबेहड़ में माता रानी के विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जागरण का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर जागरण कमेटी की ओर से राजा राज राजेश्वर सिंह को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

रमियाबेहड़ में आयोजित जागरण कार्यक्रम पहुंचे झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह
रमियाबेहड़ में आयोजित जागरण कार्यक्रम पहुंचे झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजा राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि माता रानी के जागरण और ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे लोगों में आस्था और भक्ति का भाव जागृत हो। इस तरह के आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी काम करते हैं।
जागरण में पहुंचे प्रमुख कलाकारों ने माता रानी के भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, आकर्षक और मनमोहक धार्मिक झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। भजनों और झांकियों के माध्यम से पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।

रमियाबेहड जागरण कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु गण।
       रमियाबेहड जागरण कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु गण।

रमियाबेहड़ में आयोजित माता रानी के इस विशाल जागरण में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा व इस मौके पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

नर्स बनकर परिवार का सहारा बनने का सपना अधूरा, छात्राओं की मौत से घर में मचा कोहराम।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment