लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मैदान पर दमखम, जुबां पर खेल भावना, खैरीगढ़ कबड्डी टूर्नामेंट में दिखा खिलाड़ियों का जोश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, October 22, 2026 6:48 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। परगना क्लब खैरीगढ़ में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल का आयोजकों ने बैज लगाकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु पटेल ने हाल ही में हुए सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत का जिक्र किया। उन्होंने युवाओं से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

खिलाड़ियों व दर्शको को संबोधित करते सपा नेता हिमांशु पटेल
खिलाड़ियों व दर्शको को संबोधित करते सपा नेता हिमांशु पटेल

हिमांशु पटेल ने टूर्नामेंट के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मददगार साबित होते हैं।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सपा नेता हिमांशु पटेल
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सपा नेता हिमांशु पटेल

टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में लखनऊ और बिजनौर की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें लखनऊ ने 27-25 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में आगरा की टीम ने खैरीगढ़ एकेडमी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 35-23 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मिहींपुरवा और मटेहिया की टीमों ने भी भाग लिया है। दो दिवसीय आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर दिलीप गुप्ता, जलील अहमद, रज्जन लाल, उत्तम यादव, इरशाद हुसैन, हरजीत सिंह, नीरज गुप्ता, सुरेश यादव, सुरेश निराला, दिलशाद अहमद, अमन यादव और जावेद खान सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कुर्सी पर उल्टी अवस्था में लेटे दिखे मुख्य आरक्षी, वीडियो वायरल होने पर निलंबित।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 22, 2026

October 22, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 20, 2026

Leave a Comment