लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को देश की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण संस्था सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके तीन दशक से अधिक लंबे पुलिस अनुभव का सम्मान है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।
पटना में जन्मे सुजीत पांडेय ने प्रशासनिक माहौल में परवरिश पाई और इतिहास विषय में स्नातकोत्तर करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया। वर्ष 1994 बैच के इस अधिकारी ने अपने पूरे करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
उत्तर प्रदेश के अनेक संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय-समय पर उन्हें मिली पदोन्नतियां उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की गवाही देती हैं।
मर्चेंट नेवी में कार्यरत बेटा बना बाप का हत्यारा, बच्चों के विवाद में पिता की जान लेने का आरोप।
सुजीत पांडेय अब देशभर से चयनित होने वाले आईपीएस प्रशिक्षुओं को नेतृत्व, अनुशासन और आधुनिक पुलिसिंग का प्रशिक्षण देंगे। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पुलिस व्यवस्था को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुलिस महकमे के जानकारों का मानना है कि सुजीत पांडेय का लंबा प्रशासनिक अनुभव और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली देश की नई पीढ़ी के पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। उनकी नियुक्ति को भारतीय पुलिस सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में करोड़ों के खर्च की होगी गहन पड़ताल, 15 दिन में शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट।।













1 thought on “देश के भावी आईपीएस अधिकारियों को अब देंगे दिशा, IPS सुजीत पांडेय ने संभाली देश की सबसे बड़ी पुलिस अकादमी की कमान।”