लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में कार्यरत बेटा बना बाप का हत्यारा, बच्चों के विवाद में पिता की जान लेने का आरोप।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, July 15, 2026 4:59 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथीपुर उत्तरी मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसमें पिता की जान चली गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश अवस्थी मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और करीब 15 दिन पहले जहाज से छुट्टी लेकर घर आया था। 13 जुलाई को बच्चों के विवाद को लेकर घर में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि गुस्से में आकर आकाश ने अपने पिता राजीव अवस्थी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजीव अवस्थी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

लखीमपुर में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन को दिया मजबूती का मंत्र।।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विशनूपुर मार्ग स्थित गौटिहा बाबा के चबूतरे के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ग्राम पंचायतों में करोड़ों के खर्च की होगी गहन पड़ताल, 15 दिन में शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment