लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

फूलगोभी की खेती होगी और आसान, हाईटेक नर्सरी में 25 दिन में तैयार मिलेगी गुणवत्तापूर्ण पौध।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, July 18, 2026 8:41 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। जनपद के किसानों के लिए उद्यान विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। राजकीय कृषि प्रक्षेत्र डींघ स्थित हाईटेक नर्सरी में एक बार फिर सब्जियों की पौध तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। किसान फूलगोभी, पातगोभी सहित अन्य सब्जियों का बीज नर्सरी में उपलब्ध कराकर मात्र 25 दिनों में स्वस्थ, रोगमुक्त और गुणवत्तापूर्ण पौध प्राप्त कर सकते हैं।
उद्यान विभाग के अनुसार अप्रैल और मई में अत्यधिक गर्मी तथा किसानों की कम मांग के कारण पौध उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब मौसम अनुकूल होने और किसानों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह सुविधा दोबारा शुरू कर दी गई है।

लखीमपुर खीरी में बदला स्कूलों का समय, 20 जुलाई से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं।

अधिकारियों ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में आधुनिक तकनीक और नियंत्रित वातावरण में पौध तैयार की जाती है, जिससे पौध की गुणवत्ता बेहतर रहती है। यह पौध कीट एवं रोगों से मुक्त होती है, रोपाई की सफलता लगभग शत-प्रतिशत रहती है और किसानों का समय व बीज दोनों की बचत होती है। साथ ही मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से होने वाले नुकसान की संभावना भी कम हो जाती है। किसान अन्य सब्जियों की पौध भी अग्रिम बुकिंग के माध्यम से तैयार करा सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना तथा अनुसूचित जाति कृषक औद्यानिक विकास योजना के तहत पात्र किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। हाईटेक नर्सरी में पौध तैयार कराने वाले किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही आधुनिक ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में हाईटेक नर्सरी का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसान हाईटेक नर्सरी प्रभारी रमेश चंद्र कटियार (6392626116, 9450290756) या जिला उद्यान अधिकारी (7753920906) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विकास भवन, माती स्थित जिला उद्यान कार्यालय (कक्ष संख्या-312) में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

धान की रोपाई के बाद नदी किनारे गया मासूम, मगरमच्छ ने बनाया शिकार, पांच घंटे बाद मिला शव !!VIDEO

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment