लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बीएसए डॉ. अजीत सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं के आरोपों पर शासन की बड़ी कार्रवाई।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 2, 2026 8:15 PM

Google News
Follow Us

हरदोई। उत्तर प्रदेश शासन ने गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों में घिरे हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के तहत निलंबन अवधि में उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
बताया गया है कि जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कराई गई जांच में डॉ. अजीत सिंह के विरुद्ध लगाए गए कई आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

नेत्रहीन दंपति की फरियाद पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, मौके पर जारी कराया अंत्योदय राशन कार्ड।।

गौरतलब है कि डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ रुपये मांगने के आरोप में शहर कोतवाली में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस मामले में विभागीय जांच भी जारी है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शासन की इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment