लखनऊ। देवीपाटन मंडल में प्रशासन अब गांवों की चौखट तक पहुंचने की तैयारी में है। योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से “संध्या संवाद कार्यक्रम” की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के तहत मंडल के चार जिलों—गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती—की ग्राम पंचायतों में सीधे ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई को श्रावस्ती जिले की एक ग्राम पंचायत से होगा। इस दौरान मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल खुद गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाएंगी और ग्रामीणों की समस्याएं आमने-सामने सुनेंगी। खास बात यह है कि मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सके।सि
बाढ़ से बचाव हेतु सरकार गंभीर, भाजपा नेता संग संबंधित अधिकारियों ने किया मौके पर निरीक्षण।।
र्फ समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि समाधान देना भी इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को मौके पर ही पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन का मानना है कि इस कार्यक्रम के जरिए न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा, बल्कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का भी आकलन किया जा सकेगा। “संध्या संवाद कार्यक्रम” को गांव-गांव में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।





























