लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाढ़ से बचाव हेतु सरकार गंभीर, भाजपा नेता संग संबंधित अधिकारियों ने किया मौके पर निरीक्षण।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, April 26, 2026 12:32 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। विधानसभा क्षेत्र निघासन में हर वर्ष आने वाली बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिससे क्षेत्रीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों ने एकजुट होकर व के क्षेत्रीय झंडी स्टेट के राजा व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राज राजेश्वर सिंह से मुलाकात की और अपनी पीड़ा साझा की थी।
किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राजा राजेश्वर सिंह ने हाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निघासन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया व विभागीय प्रमुख सचिव से भी वार्ता की, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम के साथ राजा राजेश्वर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ से पधारे सिंचाई खंड शारदानगर के अपर मुख्य अभियंता लवकुश सिंह, अधिशाषी अभियंता धर्मपाल गंगवार, बाढ़ खंड के अपर मुख्य अभियंता अनिल कुमार निरंजन, अधिशाषी अभियंता अजय कुमार व अपर अभियंता अखिलेश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।
टीम ने सबसे पहले बैलहा रपटा पुल का निरीक्षण किया, जहां नाले की सफाई कराने का विषय ग्रामीणों ने रखा जिसपर उचित कार्यवाही की बात कही व लालपुर सेंटर के पास में क्षतिग्रस्त पुलिया तो तत्काल बनाने को कहा । इसके बाद लालबोझी शारदा से निकलने वाली सूतिया नदी को रोकने हेतु परप्यूपाईन (तिगुड़िया) लगाने हेतु निर्देश दिया जिससे घाघी में आ रहे अतिरिक्त पानी में कमी आयेगी। साथ ही टापरपुरवा की नहर झण्डी रजबहा के ऊपर पुलिया बनाने का आश्वासन दिया जिससे लोगों के आवागमन में सुविधा हो।गौ

जंगल से निकला मौत का शिकारी, महिला को बना गया शिकार।

रतलब है कि पिछले वर्ष भी राजा राजेश्वर सिंह के प्रयासों से तमोलीनपुरवा बांध का निर्माण कराया गया था एवं बंद पड़े घाघी नाले की खुदाई हुई थी जिससे क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव काफी हद तक कम हुआ था। इस बार भी किसानों को उम्मीद है कि राजा साहब के प्रयासों से उन्हें बाढ़ की समस्या से और राहत मिलेगी व सिचाई विभाग के दौरे से वे आश्वस्त हुएं
निरीक्षण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, बैलहा प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, धर्मनाथ सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, जसवंत सिंह, बख्शीश सिंह, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

झोपड़ी से उठी प्रतिभा, खटिया पर बैठकर डीएम ने जिला टॉपर उमाशंकर का बढ़ाया हौसला।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

2 thoughts on “बाढ़ से बचाव हेतु सरकार गंभीर, भाजपा नेता संग संबंधित अधिकारियों ने किया मौके पर निरीक्षण।।”

Leave a Comment