लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार खासा सक्रिय और भीड़भाड़ वाला रहा। नवागत डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस पहले आयोजन में फरियादियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। डीएम के पहुंचते ही लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे।
करीब दो घंटे तक चली जनसुनवाई में डीएम के साथ एसपी ख्याति गर्ग ने भी एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना। कुल 125 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को तय समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल खुद उतरेंगी गांवों में, अब फाइलों में नहीं, मैदान में दिखेगा प्रशासन।।
कार्यक्रम की शुरुआत डीएम-एसपी द्वारा तहसील परिसर स्थित वाटिका में पौधारोपण से हुई। इसके बाद जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मोतीपुर की विपना चौधरी, सुमन, कुतुबा और पूजा को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इसके अलावा गौशालाओं के लिए भूसा दान करने वाले दानदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरीपुरा के जगत नारायण मौर्य ने रकेहटी देहात गौशाला में 22 कुंतल, अर्जुन ने सिंगहा कला गौशाला में 10 कुंतल, नेकीराम ने धर्मापुर गौशाला में 10 कुंतल और प्रमोद निषाद ने चखरा गौशाला में 10 कुंतल भूसा दान कर सराहनीय योगदान दिया।
इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सीओ शिवम कुमार व कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
झोपड़ी से उठी प्रतिभा, खटिया पर बैठकर डीएम ने जिला टॉपर उमाशंकर का बढ़ाया हौसला।





























