लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

कार सवारों को डूबता देख फरिश्ते बनकर खाई में कूदे पांच दोस्त, बचाई पांच जिंदगियां।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, August 26, 2026 11:00 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब कार सवार पांच लोग करीब दस फीट गहरी खाई में गिरकर डूबने लगे। हादसा देख मौके से गुजर रहे पांच दोस्तों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खाई में छलांग लगा दी और करीब दस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग खटीमा के रहने वाले थे। इनमें रेशमा कौर, कोमल कौर, परमजीत कौर, बोबी सिंह और कालू सिंह शामिल हैं। सभी तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रिश्तेदारी में आए थे और वापस खटीमा लौट रहे थे।

अराजकतत्वों ने रात में काट दिया तमोलिनपुरवा बांध, दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा।

इसी दौरान निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी द्वारा चौड़ीकरण के लिए खोदी गई करीब दस फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में पानी भरा होने के कारण कार में सवार लोग डूबने लगे।
हादसा देखकर सचेत मौर्य, अतीक अहमद, रमाकांत दीक्षित, मोबीन समेत पांच दोस्तों ने बिना देर किए खाई में छलांग लगा दी। युवकों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए करीब दस मिनट तक लगातार मशक्कत की और सभी पांच लोगों की जान बचा ली।
सबसे खास बात यह रही कि रमाकांत दीक्षित को तैरना तक नहीं आता था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए खाई में छलांग लगा दी। पांचों युवकों की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवकों की बहादुरी की जमकर सराहना की और कहा कि समय रहते इन युवकों ने साहस नहीं दिखाया होता तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।

बकरी के लालच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment