लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत, कई लोगों के घायल होने की सूचना।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, August 18, 2026 11:58 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत हो गई। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में NH-719 पर छीमका गांव के पास हुआ। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से जारी घायलों की सूची में 18 लोगों के नाम दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि मजदूर मध्य प्रदेश के गोहद क्षेत्र में धान रोपाई का काम करने गए थे। काम पूरा करने के बाद वे वाहन से अपने घर लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। इसी दौरान छीमका गांव के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतकों में उपदेश पुत्र मोहन, अमर सिंह पुत्र वंशीधर, सुखदेव पुत्र कंचन, निवासी बेला तरसिया, गुड्डू पुत्र प्रहलाद पासी निवासी किशनपुर अजीत थाना पसगवां, रजनीश पुत्र कंचनलाल पासी निवासी बेला तुरसिया थाना मोहम्मदी और सुभाष पुत्र कमलेश निवासी हन्ना निघुली थाना मोहम्मदी शामिल हैं। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बाढ़ से बचाव के लिए राजा राजेश्वर सिंह के प्रयासों से निघासन में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य।।

सूची में दर्ज 18 घायल

जारी सूची के अनुसार घायलों में हंसराय पुत्र रामकिशन निवासी चैना रुरिया जिला शाहजहांपुर, सोमपाल पुत्र कंचन निवासी बेला तुकिया थाना मोयड़ी, अखिलेश पुत्र गेंदालाल निवासी पसगवां जिला लखीमपुर, विकास पुत्र सुरेश निवासी पसगवां जिला लखीमपुर, रंजीत पुत्र गुड्डू निवासी किशनपुर अजीत थाना पसगवां जिला लखीमपुर, अच्छू कुमार पुत्र मुकेश निवासी थपरौला, करण सिंह पुत्र रामसर निवासी बेला लखीमपुर, पिंकू पुत्र सुखदेव निवासी उत्तर प्रदेश, सुभाष पुत्र कमलेश, रामदास पुत्र वर्दी निवासी पसगवां, जिला लखीमपुर, अनूप पुत्र रामस्वरूप निवासी रामपुर पतिहार, देवेंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी बेला तुरसिया, लखीमपुर, नंदलाल पुत्र छैल बिहारी निवासी पसगवां, जिला लखीमपुर, आकाश पुत्र रामसागर निवासी बेला तुरसिया, लखीमपुर, गुड्डू पुत्र प्रहलाद निवासी किशनपुर, पवन पुत्र दिनेश जाटव, उम्र 25 वर्ष, निवासी विज्जूपुरा डबरा; रमाकांत पुत्र कंचन लाल निवासी लखीमपुर खीरी तथा अनिल पुत्र लेखराम निवासी वास बिरिया, लखीमपुर खीरी शामिल हैं।
घायलों की सूची में कुल 18 नाम दर्ज हैं। हादसे की खबर लखीमपुर खीरी पहुंचते ही संबंधित गांवों में मातम छा गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है, जबकि घायलों के परिजन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पैरोल पर घर आया उम्रकैद का कैदी, बहू से अभद्रता के बाद बेटे की फावड़े से हत्या।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment