लखीमपुर खीरी। सीएचसी रमियाबेहड़ के पूर्व अधीक्षक एवं चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा के निधन की दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबी बीमारी से जूझ रहे डॉ. अनिल वर्मा का सोमवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
बुजुर्ग चमेला देवी के घर पहुंचे बीडीओ, पेंशन-आयुष्मान कार्ड के साथ आवास का भी मिला भरोसा।।
डॉ. अनिल वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान सीएचसी रमियाबेहड़ में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वह कुछ समय तक सीएचसी निघासन में अधीक्षक के पद पर भी तैनात रहे। इससे पहले पीएचसी तिकुनिया में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं।
बताया जाता है कि सीएचसी रमियाबेहड़ के अधीक्षक पद से स्थानांतरण के बाद से ही डॉ. अनिल वर्मा मेडिकल लीव पर चल रहे थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार रात उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विकास के मामले में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई 2026 रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने हासिल किया सातवां स्थान।











