लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बुजुर्ग चमेला देवी के घर पहुंचे बीडीओ, पेंशन-आयुष्मान कार्ड के साथ आवास का भी मिला भरोसा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, August 10, 2026 2:15 PM

Google News
Follow Us

कुटिया में अकेले जिंदगी गुजार रही बुजुर्ग महिला की प्रतिभा टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बीडीओ ने गांव पहुंचकर जाना हाल।

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा | प्रतिभा टाइम्स
लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक के लोखंदरपुर गांव की करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चमेला देवी की बदहाल जिंदगी और सरकारी योजनाओं से वंचित होने की खबर को प्रतिभा टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया तो विकास विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को ब्लॉक निघासन के खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह गांव पहुंचे और बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
करीब 85 वर्ष की चमेला देवी लंबे समय से एक छोटी सी कुटिया में अकेले जीवन गुजार रही हैं। बीमारी के चलते इकलौते बेटे की मौत के बाद उनका सहारा भी छिन गया। आर्थिक तंगी और उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें सरकारी मदद की दरकार थी, लेकिन उन्हें अब तक वृद्धावस्था पेंशन और सरकारी आवास जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। प्रतिभा टाइम्स ने उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए खबर प्रकाशित की थी कि आखिर सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है।

85 वर्ष की चमेला देवी की जिंदगी में सरकारी योजनाओं की रोशनी अब तक नहीं पहुंची, जिम्मेदार कौन?

बीडीओ ने गांव पहुंचकर जाना बुजुर्ग का हाल

खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को बीडीओ जयेश कुमार सिंह लोखंदरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने चमेला देवी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर उनकी स्थिति की जानकारी ली। बीडीओ ने संबंधित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीडीओ ने वृद्धा की वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के साथ आयुष्मान कार्ड तैयार कराने के लिए भी निर्देशित किया, ताकि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

आवास दिलाने का भी मिला भरोसा

बुजुर्ग महिला की जर्जर कुटिया और रहने की स्थिति को देखते हुए बीडीओ ने उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने का भी भरोसा दिया है। इससे वर्षों से सरकारी मदद की आस लगाए बैठीं चमेला देवी के चेहरे पर उम्मीद की किरण दिखाई दी।

दुधवा से सटे गांवों में तेंदुओं का खतरा, वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment