लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम शंकरी गोढ़ी मजरा मुंडा बुजुर्ग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर पर मौजूद 56 वर्षीय देवंती देवी, पत्नी वीरेंद्र यादव, को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यूपी के लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!!
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
महिला की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी सर्पदंश की घटना होने पर बिना समय गंवाए पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की अपील की है।











