लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ढाई करोड़ की परियोजना बंद मिलने पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 11, 2026 9:00 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्वीकृत करीब ढाई करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का कार्य बंद मिलने पर पलिया विधायक रोमी साहनी ने नाराजगी जताई। शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने मौके पर निर्माण कार्य बंद पाया।
विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू कराने और परियोजना को निर्धारित समय में पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनजर बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।

तमोलिनपुरवा बांध कटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की और ग्रामीण।

रोमी साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पलिया विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। ऐसे में संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण कार्य का बंद रहना गंभीर विषय है।
विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवासियों को बाढ़ से राहत दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करने और परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

सांप देखते ही लाठी उठाने से पहले जानें इसकी खासियत, किसानों के लिए बेहद उपयोगी है सैंड बोआ।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

September 11, 2026

September 11, 2026

September 11, 2026

September 10, 2026

September 10, 2026

September 10, 2026

Leave a Comment