लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

झंडी चौकी में निकला 7 फीट का सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 12, 2026 7:52 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। थाना निघासन क्षेत्र की झंडी चौकी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चौकी परिसर में एक लगभग 7 फीट का सांप दिखाई दिया। सांप चौकी परिसर में लगे आम के पेड़ पर चढ़ रहा था, जिसे देखकर चौकी स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

केले के खेत में घास काट रहे युवक पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल।

मामले की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अनुसार रेस्क्यू किया गया सांप रैट स्नेक था, जो पूरी तरह गैर-जहरीला होता है। इसका मुख्य आहार चूहे आदि होते हैं। वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़कर उसे प्राकृतिक वातावरण में वापस पहुंचा दिया।
बताया जा रहा है कि इन दिनों चौकी परिसर के आसपास बाढ़ का पानी जमा है। ऐसे में सांप पानी से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए आम के पेड़ पर चढ़ गया था। सांप के रेस्क्यू के बाद चौकी स्टाफ ने राहत की सांस ली।

राजेश कुमार पांडेय बने डीएम बहराइच, देखें IAS व PCS अधिकारियों की तबादला सूची।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment