लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पांच IAS और छह PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। फेरबदल में जालौन और बहराइच समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि समीर को जालौन की कमान सौंपी गई है।
तबादला आदेश के मुताबिक राजेश कुमार पांडेय, जो अब तक जिलाधिकारी जालौन के पद पर तैनात थे, को जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जिलाधिकारी जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS अधिकारियों की तबादला सूची
| क्रम | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | राजेश कुमार पांडेय | जिलाधिकारी, जालौन | जिलाधिकारी, बहराइच |
| 2 | समीर | विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ.प्र. शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को | जिलाधिकारी, जालौन |
| 3 | आकांक्षा राना | नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी | विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ.प्र. शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को |
| 4 | बी. सूदन | मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी | नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी |
| 5 | पंकज वर्मा | सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद | मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी |
PCS अधिकारियों की तबादला सूची
| क्रम | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | सुशील प्रताप सिंह | कुल सचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय | सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण |
| 2 | अतुल कुमार | संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण | कुल सचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय |
| 3 | राजेश कुमार सिंह | उपजिलाधिकारी, बदायूं | अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर |
| 4 | संजय कुमार सिंह | अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), गोंडा | उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल |
| 5 | प्रमोद झा | नगर मजिस्ट्रेट, झांसी | अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), गोंडा |
| 6 | योगेश्वर सिंह | उपजिलाधिकारी, कुशीनगर | नगर मजिस्ट्रेट, झांसी |
















