लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

5G Mobile Network न आने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 11, 2026 6:42 PM

Google News
Follow Us

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में Mobile Network की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से 5G नेटवर्क की सुविधा नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने टॉवर कर्मचारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों और कर्मचारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले करीब दो वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क कमजोर होने के कारण मोबाइल कॉलिंग के साथ इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड पर मिला मोबाइल, छात्राओं में मचा हड़कंप! मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा।।

इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने टॉवर कर्मचारी के गांव पहुंचने पर उसे घेर लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते मामला गरमा गया और ग्रामीणों द्वारा कर्मचारी को बंधक बनाए जाने की बात सामने आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सीएचसी के सामने ही संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर, जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment