लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सीएचसी के सामने ही संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटर, जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 11, 2026 1:21 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर कई डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी संचालित होने की शिकायतें हैं, जिनमें कुछ के बिना आवश्यक पंजीकरण संचालित होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि निघासन सीएचसी के ठीक सामने भी पैथोलॉजी सेंटर संचालित होने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों की जांच से जुड़े इन केंद्रों की नियमित जांच और उनके पंजीकरण की स्थिति की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग को करनी चाहिए। यदि कोई सेंटर बिना वैध पंजीकरण या निर्धारित मानकों के संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

ढाई करोड़ की परियोजना बंद मिलने पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीएचसी के आसपास संचालित हो रहे ऐसे जांच केंद्रों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी किस स्तर पर की जा रही है। क्या संबंधित अधिकारियों को इन केंद्रों के संचालन और उनकी वैधता की जानकारी है? यदि जानकारी है तो अब तक जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
स्थानीय लोगों ने सीएमओ से मामले की जांच कराने, निघासन क्षेत्र में संचालित सभी पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण और मानकों की जांच कराने तथा अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सीएचसी प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि उसके परिसर और आसपास मरीजों को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध अथवा अनधिकृत जांच केंद्र की जानकारी संबंधित उच्चाधिकारियों को देकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और निघासन में संचालित पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों की वास्तविक स्थिति की जांच कब तक कराई जाती है। फिलहाल इस मामले को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ कुलदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही अवैध डायग्नोस्टिक व पैथोलॉजियों के खिलाफ अभियान चलाकर सीज किया जाएगा।

तमोलिनपुरवा बांध कटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की और ग्रामीण।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

September 11, 2026

September 11, 2026

September 11, 2026

September 10, 2026

September 10, 2026

September 10, 2026

Leave a Comment