लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

व्यापारी कल्याण दिवस पर निघासन में व्यापारी संवाद, व्यापारियों ने विधायक के सामने उठाईं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, June 28, 2026 10:26 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, निघासन के तत्वावधान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता तथा मुख्य अतिथि के रूप में निघासन विधायक शशांक वर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने विधानसभा निघासन से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान की मांग की। व्यापारियों ने निघासन के प्रमुख चौराहों पर पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की तैनाती, निघासन में रोडवेज बस अड्डे की स्थापना, रकेहटी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार, कौड़ियां घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने तथा तिकुनिया को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।
विधायक शशांक वर्मा ने व्यापारियों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी व बहुत सी ऐसी कई समस्याएं थी जिन पर कार्य हो चुका है या चल रहा है। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने विधायक शशांक वर्मा से व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश शुक्ला, तहसील अध्यक्ष अशोक जैन, तहसील महामंत्री मुन्ना खान, नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, नगर महामंत्री बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित महेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, दयाशंकर मौर्य, आरिफ खान, प्रभात शंकर पाण्डेय, श्रवण गुप्ता, ज्ञानेंद्र वर्मा, विनीत सोनी, अरमान आलम, राजकुमार वर्मा, अमित शाक्य, अगम दीक्षित, ऋषभ जैन, असलम खान, सुदर्शन जैन, संतोष बाथम, मुकेश जैन, ओंकार मौर्य, हरप्रीत सोनू, पवन जायसवाल, हरविंदर सिंह ढिल्लो, गणेशी गुप्ता, दलविंदर सिंह, प्रदीप गुप्ता (पप्पू), राशिद अली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजस्व अभिलेखों से होगा गन्ना क्षेत्रफल का मिलान, चार्टर्ड अकाउंटेंट करेंगे ऑनलाइन लेखा परीक्षण।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 28, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 25, 2026

June 25, 2026

June 25, 2026

Leave a Comment