लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से लखीमपुर खीरी को मिली बड़ी सौगात, कासगंज-लखनऊ नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, June 22, 2026 11:54 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जिले सहित पूरे तराई क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही कासगंज से लखनऊ तक सीधी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को मंजूरी प्रदान कर दी है।
नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक कासगंज और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन बदलने या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी।इ

तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीण चिंतित, एक माह में पकड़ा गया चौथा तेंदुआ।।

नई रेल सेवा से विशेष रूप से छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों तथा चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी लखनऊ आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।कें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महंत दिनेंद्र दास ने कराया दर्शन-पूजन, चंपत राय रहे दूर।।

द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रेन लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता थी, जिसकी मंजूरी मिलना लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे तराई क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज होगी जारी, इस बार सिर्फ इन किसानों को मिलेगा 9.44 करोड़ का लाभ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 16, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 14, 2026

July 13, 2026

July 13, 2026

Leave a Comment