लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग, विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, June 17, 2026 6:14 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने जनपद लखीमपुर खीरी को धार्मिक पर्यटन एवं ईको-टूरिज्म के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जिले को प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से जोड़ने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि लखीमपुर खीरी का दुधवा टाइगर रिजर्व देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा किशनपुर सेंचुरी, गोला गोकरणनाथ (छोटी काशी), मेंढक मंदिर और लिलौटीनाथ मंदिर जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

अज्ञात लोगों ने रातों रात काटकर बर्बाद की केले की फसल, किसानों का लाखों का नुकसान।।

उन्होंने बताया कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटक कतरनियाघाट, चूका, पूर्णागिरि धाम, नैनीताल तथा नेपाल तक की यात्रा करते हैं। ऐसे में यदि लखीमपुर खीरी को एक नए एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ–लखीमपुर–पलिया–पीलीभीत–नैनीताल मार्ग से जोड़ा जाता है, तो जिले में पर्यटन को नई गति मिलेगी।
रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ होते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तक बेहतर संपर्क स्थापित करने के लिए इस प्रस्ताव पर विचार किया जाए। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे बनने से जिले में धार्मिक पर्यटन और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा जनपद के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर लखीमपुर खीरी को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगी।

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर आरोपी मनोज भारती गिरफ्तार।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 16, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 14, 2026

July 13, 2026

July 13, 2026

Leave a Comment