लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर आरोपी मनोज भारती गिरफ्तार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, June 17, 2026 4:33 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर और थाना पलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र मोहन लाल को उसके वर्तमान निवास गणेश विहार कॉलोनी, बुढ़नापुर (कोतवाली सदर क्षेत्र) से गिरफ्तार किया।

मनोज भारती को पलिया आने दिया जाए मगर जाएंगे तभी जब गरीबों का ठगा हुआ सारा रुपया वापस कर देंगे:- रोमी साहनी, विधायक

पुलिस के अनुसार मनोज कुमार वर्ष 2016 से थाना सम्पूर्णानगर में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित था। इसके अलावा वह थाना फरधान में दर्ज रंगदारी और धमकी के एक मामले में 27 नवंबर 2025 से फरार चल रहा था।
फरधान थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, नैनेपारा निवासी अनुज कुमार जाटव ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे फोन कर एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए कथित बलात्कार मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और मामला रफा-दफा कराने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, रंगदारी, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

अज्ञात लोगों ने रातों रात काटकर बर्बाद की केले की फसल, किसानों का लाखों का नुकसान।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 16, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 14, 2026

July 13, 2026

July 13, 2026

Leave a Comment