लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

जनसेवा का महाकुंभ: रमियाबेहड़ में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, June 14, 2026 10:43 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। विकासखंड रमियाबेहड़ परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ निघासन विधायक पटेल शशांक वर्मा ने किया। उन्होंने मेले का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया। पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी मौके पर स्वीकार किए गए।

दुधवा की निर्भीक बेटी बनी गांवों की ढाल, खतरे के सामने नहीं झुकता हौसला।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
अपने संबोधन में विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं को कागजों तक सीमित न रखकर उन्हें आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
मेले में आए लोगों ने भी विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को योजनाओं से जोड़ने और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

15 जून तक संचालित रहेगा पचपेड़ी घाट पेंटून पुल, मानसून से पहले होगा बंद।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment